पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्लेसमेंट के नाम पर ठगी का मामला गहराता जा रहा है। जिला नियोजन पदाधिकारी के स्पष्टीकरण का जबाव देना भी कंपनी के प्रतिनिधि के लिए दुश्वार बना हुआ है। बनमनखी के काझी गांववासी शिवानी कुमारी पति सोहन कुमार ने एक नियोजक कंपनी पर एक लाख रुपये लेने के दो वर्ष बाद भी प्लेसमेंट नहीं करने का आरोप लगाया एवं इस संबंध में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वर्ष 2024 के 14 जून को जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित जॉब कैंप में बतौर नियोक्ता पटना के कंपनी ने हिस्सा लिया था। इसमें शिवानी कुमारी सहित कई अभ्यर्थियों में प्लेसमेंट के लिए आवेदन दिया था। नियोक्ता कंपनी के प्रतिनिधि के कहने पर अभ्यर्थियों में एक प्रशिक्षण के नाम पर दूसरी कंपनी को कु...