पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. तनवीर हैदर ने भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए।। जिला संचारी रोग पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष की साफ-सफाई, निर्धारित रोस्टर के अनुसार स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, एंबुलेंस की उपलब्धता तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रंग-रोगन की स्थिति की भी जांच की। यह भी पढ़ें-...