पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने गुलाबबाग- जीरोमाइल में अवैध अतिक्रमण एवं अनैतिक व्यापार वाले घरों को चिन्हित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस काम में लगे पदाधिकारियों की संयुक्त टीम को जीरोमाइल के दो स्थानों पर सात से आठ घरों में देह व्यापार संचालित होने की भनक लगी है। जिन्हें चिन्हित किया जा रहा है। गौरतलब है कि इन इलाकों से पहले भी जबरन देह व्यापार के धंधे में उतारी गई नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया है। साथ ही कई धंधेबाज जेल जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि इन इलाकों में देह व्यापार का धंधा फिर से पनपने लगा है। मसलन जिला प्रशासन ने इस इलाके में अवैध गतिविधि पर पूर्णत: रोक लगाने के मूड में है। टीम में शामिल सदर वन एसडीपीओ अभिनव परा...