पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। प्यार के बाद शादी और फिर अपनों की बेरुखी ने झारखंड की एक युवती को बेसहारा कर दिया। झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र स्थित गौरी कित्ता गांव की रहने वाली युवती सोमवार को भवानीपुर थाना क्षेत्र के जाबे पंचायत स्थित जाबे पुल के नीचे बेहोशी की हालत में मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती ने बताया कि वह रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली गयी थी। वहां उसकी मुलाकात अकबरपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी बाबूलाल मंडल के पुत्र गुलशन कुमार से हुई। गुलशन दिल्ली में प्लंबर का काम करता था जबकि वह सफाई का काम करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। करीब छह माह पूर्व दोनों ने...