पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के कारण जलालगढ़ पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित घटवार टोला के निकट सड़क और घरों में पानी जमा हो जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वर्षा का पानी कई घरों में प्रवेश कर जाता है। टोला में लगभग 150 से 200 लोग निवास करते हैं, जिनमें अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और कई लोगों के मकान अभी भी कच्चे हैं। जलजमाव के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मवेशी पालने वाले परिवारों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। ऊंची जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण पशुओं को पानी के बीच ही बांधकर रखना पड़ता...