पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ अंचल कार्यालय में शनिवार को नवपदस्थापित प्रभारी अंचलाधिकारी सौरभ कुमार सिंह का जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उपप्रमुख सुनील मंडल एवं दनसार पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नीरज कुमार भारती ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। जानकारी के अनुसार, नियमित अंचलाधिकारी मो. सबीहुल हसन के स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर रहने के चलते श्रीनगर प्रखंड के वर्तमान राजस्व अधिकारी सौरभ कुमार सिंह को जलालगढ़ अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस अवसर पर उपप्रमुख सुनील मंडल ने कहा कि नियमित अंचलाधिकारी के अवकाश पर रहने से अंचल कार्यालय के कई कार्य प्रभावित हो रहे थे, जिससे आम लोगों और जनप्रतिनिधियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रभारी...