Purnia News: जलालगढ़ के नए बीडीओ ने संभाला पदभार
पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। बिहार सरकार की अधिसूचना के आलोक में विकास कुमार ने मंगलवार को जलालगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद का विधिवत प्रभार ग्रहण कर लिया। प्रभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थापित बीडीओ ने प्रखंड कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और आवश्यक जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की जनहित एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.