पूर्णिया, जुलाई 8 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। लगातार हो रही वर्षा से जलालगढ़ बाजार के सड़कों की नारकीय स्थिति बनी हुई है। आने जाने वाले राहगीरों को काफी कष्ट उठाना पड़ता है। विशेष कर बीमार लोग एवं गर्भवती महिलाओं को सड़क पर आने जाने में काफी दिक्कत होती है। स्कूल आने जाने वाले छात्र-छात्राओं को सड़क पर चलना भी जानलेवा बना रहता है। सड़क में जगह-जगह इस कदर गड्ढा हो गया है कि आने-जाने वाले वाहन चालकों को पता नहीं चल पाता है कि सड़क कहां और गडडा कहां। जलालगढ़ ओवरब्रिज के दोनों तरफ इस कदर गड्ढा बन गया है। बराबर वाहन चालक एवं राहगीर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बदहाल मुख्य सड़क से डिग्री कॉलेज के छात्र और ग्रामीण परेशान अगर कुछ दिनों में बाजार की सड़क का जीर्णोद्धार नहीं किया गया तो यह हादसे का कारण बन ...