Purnia News: जलस्तर घटते ही बढ़ा नदी कटाव, कटावरोधी कार्य में जुटा प्रशासन
पूर्णिया, अगस्त 1 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल क्षेत्र में महानंदा, कनकई एवं परमान नदियों के जलस्तर में कमी आने के साथ ही कई स्थानों पर नदी कटाव तेज हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कटाव प्रभावित क्षेत्रों में कटावरोधी कार्य शुरू करा दिया है।
कटावरोधी कार्य की स्थिति एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र से लगातार नदी कटाव की सूचनाएं मिल रही थीं। जांच के बाद जल संसाधन विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर संवेदनशील स्थानों पर कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बायसी प्रखंड की हरिणतोड़ पंचायत के माला गांव के समीप नदी कटाव रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। वहीं खुटिया पंचायत के अराबारी गांव में भी कटाव रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिया गया है। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.