Purnia News: जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों से किसानों को कराया अवगत
पूर्णिया, अगस्त 15 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के परिसर में शुक्रवार को केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. केएम सिंह के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले से आए महिला एवं पुरुष किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह परिभ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को जलवायु अनुकूल कृषि की नवीन तकनीकों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मौसम आधारित कृषि कार्यों को अपनाकर किसान खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं। उन्होंने धान की सीधी बुवाई, फसल विविधीकरण, फसल चक्र, शून्य जुताई विधि और मोटे अनाज की खेती सहित अन्य जलवायु अनुकूल तकनीकों की जानकारी दी। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आतिश सागर ने चलचित्र के माध्यम से शून्य जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.