पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा शुक्रवार को कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह तथा कुलसचिव प्रो अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में पूर्णिया कॉलेज परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ.उदय नारायण सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए शांति-अहिंसा और सत्य के प्रतीक है। लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी तथा देशभक्ति आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में मनाई गा...