Purnia News: जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में तनाव, घटनास्थल पर पुलिस तैनात
पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा थाना क्षेत्र की मोहिनी पंचायत स्थित गेरुआ चौक के समीप करीब पांच एकड़ 61 डिसमिल जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है। आरोप है कि बुधवार की रात एक पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टर और धारदार हथियारों के साथ पहुंचकर जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान जमीन पर कच्चा घर भी बनाए जाने की बात कही जा रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। जमीन मालिक रंजीत उरांव ने आरोप लगाया कि बीती रात जब लोग सो रहे थे, तभी बेतोना निवासी पूर्व मुखिया तासीकूल अपने समर्थकों और परिजनों के साथ ट्रैक्टर लेकर जमीन पर पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ धारदार हथियार भी थे। इसके बाद दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा कर कच्चा घर बनाने का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.