पूर्णिया, नवम्बर 11 -- छठ पर यात्रियों के स्वागत में सजा पूर्णिया एयरपोर्ट Purnia News: जन्मभूमि की मिट्टी कर रही पुकार, घर आकर मनाएं छठ इस बार -पूर्णिया एयरपोर्ट पर छठ की छटा, परिसर में गूंज रही छठी मैया की गीत -हवाई यात्रियों के स्वागत के लिए लगाई गई लड़ी, रास्ते में लगे तोरण द्वार -पूर्णिया एयरपोर्ट से छठ पर ही दिल्ली-हैदराबाद की फ्लाइट हुई थी शुरू -- - पूर्णिया, धीरज। जन्मभूमि की मिट्टी कर रही पुकार, घर आकर मनाएं छठ इस बार। सीमांचल से लेकर कोसी की धरती छठ पूजा की तैयारी में जुटा है। पूर्णिया एयरपोर्ट भी राज्य के अलग-अलग कोने से छठ पूजा में घर लौट रहे यात्रियों के स्वागत में जुटा है। पूर्णिया एयरपोर्ट पर छठ की छटा देखते ही बन रही है। एयरपोर्ट के अंदर सूर्योपासना के महापर्व की तस्वीरें, छठी मैया के गीतों की गूंज लोगों को आस्था से जोड़ र...