पूर्णिया, अक्टूबर 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम वार्ड संख्या 24 की वार्ड पार्षद राखी कुशवाहा ने शिष्टमंडल दल के साथ नगर विकास मंत्री नीतीश कुमार मिश्रा से मुलाकात की l इस दौरान नगर निगम एवं वार्ड संख्या 24 की जन समस्याओं को लेकर मांग पत्र समर्पित किया l उन्होंने शहर के प्रमुख चौक चौराहों सभी वार्ड क्षेत्र के गली मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरा लगाने की जरूरत बताया ताकि अपराधियों एवं ड्रग्स जैसे खतरनाक सूखा नशा का धंधा करने वालों पर पुलिस दबिश बढ़ सके। वार्ड में शुद्ध पेयजल नल जल योजना की शुरुआत नहीं हुई है। वार्ड 24 स्लम एरिया क्षेत्र है। इस क्षेत्र में करीब 300 परिवार कच्चे घर में रहते हैं। इन सभी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना आवंटन की मांग की गयी। मंत्री ने जनहित की सभी समस्याओं का निदान के लिए आश्वासन दिय...