Purnia News: जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास का औचक निरीक्षण
पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: पूर्णिया। पूर्णिया सदर एसडीएम ने जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास शिवपुरी पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने छात्रावास में रह रहे छात्रों से सीधे संवाद किया। इस दौरान छात्रों की पढ़ाई-लिखाई, उन्हें आ रही व्यावहारिक एवं अकादमिक समस्याओं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के मार्गदर्शन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारी ने छात्रों को लगन और अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी छात्रों को नशा न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही 'नशामुक्त बिहार' के सपने को साकार करने के लिए छात्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और उन्हें अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.