पूर्णिया, नवम्बर 20 -- Purnia News: पूर्णिया। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में किया गया। कार्यक्रम में राजस्व प्रभारी सह वरीय उपसमाहर्ता शिलीमा कुमारी द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना गया और प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जनता दरबार में कुल 08 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं वरीय उपसमाहर्ता के समक्ष रखीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...