पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड की जगनी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान 30 सितंबर 2026 को सुबह सात बजे से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक होगा। चुनाव में अध्यक्ष पद के पांच प्रत्याशियों तथा 11 प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद होगा। जगनी पंचायत के पैक्स उपचुनाव में कुल 1422 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए प्राथमिक विद्यालय जगनी एवं आंगनबाड़ी केंद्र जगनी को मतदान केंद्र बनाया गया है। दोनों मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नरगी जीवनाथ पैक्स के लिए आज होगा मतदान प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनीष कुमा...