पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहायक खजांची थाना के लखन चौक के पास ने गए चेन के साथ झपटमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कोढ़ा गैंग का सदस्य है। आरोपी की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थानान्तर्गत जुराबगंज नया टोला निवासी गुड्डू यादव के रूप में हुई है। अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि 23 अक्टूबर को लखन चौक के समीप एक व्यक्ति से बाइक सवार दो झपटमारों ने सोने की चेन छीन ली थी। मामले में सहायक खजांची थाना में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य टेक्नीकल जांच के सहारे आरोपी तक पहुंची। हालांकि मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई में सहायक खजांची थाना पुलिस को डीआईयू टीम ने सहयोग किया। ...