पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन ने धमदाहा प्रखंड की कुआंड़ी पंचायत स्थित सतमी धुन्नी गांव के समीप कारी कोसी नदी किनारे जांच अभियान चलाया। हालांकि छापेमारी से पहले ही कथित खनन कारोबारी फरार हो गया जिससे अधिकारी को खाली हाथ लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, एसडीओ अनुपम कुमार ने निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में नदी किनारे हो रहे खनन कार्य का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर के माध्यम से नदी किनारे से मिट्टी एवं बालू का अवैध खनन कर बाजार में बेच रहा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर प्रशासनिक अधकारियों ने धमदाहा थाना पुलिस के सहयोग से संबंधित व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। लेकिन कार...