पूर्णिया, जुलाई 23 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। दिल्ली और पटना में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को बायसी में स्थानीय छात्रों और युवाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को करीब एक घंटे तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लाठीचार्ज की घटना की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने बायसी पूरब चौक स्थित एनएच-31 को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार छात्रों की तत्काल रिहाई तथा छात्रों की मांगों पर शीघ्र विचार करने की मांग की। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के...