पूर्णिया, नवम्बर 4 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज में अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार के उद्घाटन संबोधन से किया गया। प्राचार्य ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन और सर्वांगीण विकास में महाविद्यालय एवं अभिभावकों के बीच नियमित संवाद और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने सुझाव साझा करने का आग्रह किया है। अभिभावक शिक्षक बैठक का समन्वय मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एमडी साकिब अख्तर ने किया। बैठक के प्रथम चरण में प्राचार्य ने शिक्षकों के साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों पर चर...