पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। गोआसी मुख्य सड़क से कटरिया मुस्लिम टोला जाने वाली पक्की सड़क पिछले छह वर्षों से जर्जर बनी हुई है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों, किसानों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। किसानों को कृषि उत्पादों की ढुलाई में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोआसी पंचायत के समिति सदस्य मुमताज आलम ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले सड़क के निर्माण या मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया गया था। इसके बावजूद दो वर्ष बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह और संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...