पूर्णिया, नवम्बर 17 -- पूर्णिया के छठ घाटों पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूर्णिया में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद ने पर्व के दौरान अलग-अलग समय पर घाटों का भ्रमण कर लोगों से संवाद किया तथा छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। छठ पूजा के अवसर पर सांसद पप्पू यादव सीटी, कलाभवन, लॉ कॉलेज, जनता चौक पक्की तालाब छठ घाट, सुदीन चौक स्थित छठ पोखर घाट, बिलौरी स्थित छठ घाट और मरंगा वार्ड संख्या-08 स्थित छठ घाट पहुंचे। यहां उन्होंने छठ व्रतियों, उनके परिजनों और बड़ी ...