पूर्णिया, नवम्बर 8 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहार मनाएं तथा प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने आम नागरिकों को पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने का संदेश दिया है। दोनों अधिकारियों ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों...