पूर्णिया, नवम्बर 7 -- छठ और दीपावली पर्व की तैयारियां Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। छठ एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर कसबा नगर परिषद के सभागार में पार्षदों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद छाया कुमारी ने की। बैठक की शुरुआत कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार, मुख्य पार्षद छाया कुमारी, उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार साह, स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार एवं पार्षदों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने सभी को दीपावली एवं छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और शालीनता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी पार्षदों एवं कर्मियों को सक्रिय रहना होगा। नगर परिषद की ओर से सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई और रोशनी की ...