पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। आदर्श थाना जानकीनगर पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रूपौली उत्तर पंचायत स्थित बेलतरी गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पप्पू कुमार पिता स्वर्गीय रघुनंदन यादव को चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद बाइक को जब्त कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...