Purnia News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, एक घर जलकर राख
पूर्णिया, नवम्बर 9 -- केनगर में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार के भोकराहा गांव में रविवार दोपहर करीब एक बजे चूल्हे की चिंगारी से अचानक आग लग गई। अगलगी की इस घटना में एक घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। जानकारी के अनुसार, अग्निपीड़ित स्वर्गीय कासिम के पुत्र मो. महताब आलम हैं। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन दल के सहयोग से काफी मशक्कत की। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। अग्निपीड़ित के अनुसार, इस घटना में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अचानक हुई अगलगी से परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.