पूर्णिया, सितम्बर 16 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। हांसी बेगमपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार में करीब चार साल से सड़क पर जलजमाव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को सड़क पर उतर आया। हांसी गांव को सांपा गांव से जोड़ने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क को जाम कर युवाओं और स्कूली बच्चों ने सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने सड़क का जीर्णोद्धार कराने के साथ जलनिकासी के लिए नाला निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। इसी रास्ते से प्रतिदिन 200 से अधिक स्कूली बच्चे-बच्चियां आवागमन करते हैं। जलजमाव के कारण बच्चों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, नंगे पैर चलने के दौरान सड़क पर पड़े नुकीले सामान के चुभने के सा...