पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पुलिस ने फरार चल रहे चार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर विशेष अभियान चलाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी में ठटाधाट निवासी प्रकाश महलदार, फकीर महलदार एवं झड़ी लाल महलदार तथा गेहूंवा पंचायत के मिश्रीनगर निवासी सिराजुल शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार वारंटी की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...