पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश रविवार को थम गई। बारिश रुकने के बाद दिन में धूप खिली, जिससे लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने से उमस से कुछ राहत भी मिली। धूप निकलने के बाद शहर के गली-मोहल्लों में जमा पानी धीरे-धीरे सूखने लगा। सड़कों और आसपास के इलाकों में जलजमाव कम होने से लोगों को आवागमन में भी राहत मिली। लगातार बारिश के बाद मौसम साफ होने से जनजीवन भी धीरे-धीरे सामान्य होने लगा। रविवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- Katihar News: उमस के बीच दोपहर हुई बारिश से मिली राहत, 31 डिग्री रहा तापमान बारिश के ब...