पूर्णिया, जुलाई 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत रुस्तमपुर पंचायत के लोकाही चकला गांव में भीषण अग्निकांड के बाद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुरुवार को पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने आग से प्रभावित चारों परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं, नुकसान का जायजा लिया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सांसद ने प्रत्येक अग्नि पीड़ित परिवार को अपनी ओर से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने पूर्णिया के जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर सभी प्रभावित परिवारों को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा तथा सरकारी राहत उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस दौरान सांसद ने पीड़ित परिवारों के घर बैठकर भोजन भी किया। उन्होंने प्रशासन से आग से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, आवास, खाद्यान्न तथा अन्य आवश्यक सरकारी ...