Purnia News: चारपहिया वाहन से 179 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चारपहिया वाहन से विदेशी शराब की खेप ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन से 179 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए वाहन, मोबाइल फोन और शराब को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से लदा एक चारपहिया वाहन बायसी से पलसा मार्ग होते हुए गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक कुमकुम कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल को पलसा चौक पर तैनात किया गया।वाहन जांच के दौरान संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान पूर्णिया सिटी निव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.