Purnia News: चम्पानगर दुर्गा पूजा और मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश
पूर्णिया, अक्टूबर 16 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। जिले के प्रसिद्ध चम्पानगर दुर्गा पूजा और इसके अवसर पर आयोजित होने वाले मेले में विधि-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने दुर्गा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा और मेला आयोजकों के साथ स्थानीय लोगों से तैयारियों की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण में सदर एसडीएम विग्नेश टीए, सदर एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार, केनगर सीओ अजीत कुमार झा, राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह, नगर पंचायत चम्पानगर के कार्यपालक पदाधिकारी सुमन सौरभ और चम्पानगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास शामिल थे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए अधिकारियों ने बैरिकेडिंग कराने, बिजली के तारों को दुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.