पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार दास द्वारा मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। राजद नेता सह एससी-एसटी प्रकोष्ठ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक विक्रम पासवान, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के जिलाध्यक्ष नंद किशोर राय, पूर्व उपमुखिया सह समाजसेवी अशोक पासवान, कौशल कुमार उर्फ रिक्की दास, कृष्ण देव दास तथा नवनीत पासवान सहित अन्य समाजसेवियों ने बुके भेंट कर नए थानाध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाजसेवियों ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: चंपानगर में नए थानाध्यक्ष ...