पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड की दनसार पंचायत में निर्माणाधीन दादरघाट पुल का कार्य भूमि मुआवजा विवाद के कारण ठप पड़ा हुआ है। पुल निर्माण अधूरा रहने से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: चार साल बाद भी अधूरा पड़ा है तीन करोड़ का खेजुरडीह पुलभूमि मुआवजा विवाद मजबूरी में लोगों ने पुराने पुल के समीप बांस-बल्ली से चचरी पुल बनाकर आवाजाही शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के मौसम में चचरी पुल पर आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। पुल की स्थिति ऐसी है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन वैकल्पिक मार्ग नहीं होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर इसी रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। इस अस्थायी पुल से प्रतिदिन स्कूल-कॉलेज जाने वाले छ...