पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में उठे अति भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव के मौसम पर पड़ने की संभावना है। इसके कारण राज्य में 31 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान पूर्णिया और कोसी प्रमंडल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। चक्रवाती तूफान अर्नब ने 28 अक्टूबर को सुबह दो बजे से आठ बजे के बीच आंध्र प्रदेश और यानम के तट को पार किया। इस दौरान तूफान की अधिकतम निरंतर हवा की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जबकि झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: अर्नब को लेकर अलर्ट, लोगों से सुरक्षित रहने की अपील सुबह आठ बजे ...