Purnia News: चक्रवाती तूफान अकवान का पूर्वी बिहार में दिखेगा असर, पूर्णिया-कोसी प्रमंडल में बारिश-वज्रपात का अलर्ट
पूर्णिया, नवम्बर 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अति गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान का प्रभाव अब सीमांचल-कोसी के साथ साथ पूर्वी बिहार के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है। इसका असर पूर्णिया प्रमंडल के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों में भी देखने को मिल सकता है। खासकर कटिहार जिले में 21 नवंबर को एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कोसी प्रमंडल के सहरसा, मधेपुरा, सुपौल सहित पूर्वी बिहार में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि चक्रवाती तूफान उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 20 नवंबर को उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों के बीच पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से बिहार में पूर्वी हवाएं सक्रिय हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.