पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत चंपानगर स्थित प्रसिद्ध देवीघरा दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की आराधना की परंपरा सदियों पुरानी है। यहां शारदीय नवरात्र के दौरान प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। इस मंदिर का इतिहास बनैली राजघराने से जुड़ा हुआ है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिया के बनैली राजघराने में लगभग 700 वर्षों से देवी आराधना की परंपरा चली आ रही है। बनैली राज में दुर्गास्थान को देवीघरा के नाम से जाना जाता है। नवरात्र के दौरान यहां दूर-दराज से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बताया जाता है कि बनैली राजघराने के मूल संस्थापक देवानंद सिंह चौधरी ने वर्ष 1750 में अमौरगढ़ में पहला देवीघरा बनवाया था। यह भवन वर्ष 1934 के भूकंप में ध्वस्त हो गया। इसके बाद बनैली राजघराने की धार्मिक परंपरा...