पूर्णिया, जुलाई 8 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड की सौठा पंचायत स्थित ईदगाह बंगाली टोला प्राथमिक विद्यालय में घेराबंदी नहीं होने के कारण विद्यालय परिसर के बीच से आम रास्ता गुजर रहा है। इससे विद्यालय में पढ़ाई कर रहे बच्चों एवं शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में कक्षा पांच तक की पढ़ाई होती है। स्थानीय लोगों के लगातार आवागमन के कारण बच्चों का ध्यान पढ़ाई से भटक जाता है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय के बीच से रास्ता गुजरने के कारण बच्चों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई है। प्रधान शिक्षक तमसील अख्तर ने बताया कि विद्यालय के पास मात्र 22 डिसमिल भूमि उपलब्ध है। विद्यालय के पश्चिम दिशा में घना जंगल है, जहां सांप और बिच्छुओं का खतरा बना रहता है। इस...