पूर्णिया, अक्टूबर 27 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर पुलिस ने छापेमारी कर हक्का गांव स्थित एक घर से देसी पिस्तौल और दो खोखा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि पूर्णिया के एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के हक्का गांव निवासी मो. इस्तखाब उर्फ प्याक के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और दो खोखा बरामद किया। पुलिस ने बरामद हथियार और खोखा के संबंध में युवक से वैध कागजात मांगे, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने दोनों सामान जब्त कर युवक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...