पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय वेश्म में मंगलवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेंद्र सिंह ने की। बैठक में प्रखंड के सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान बीडीओ ने स्वच्छता कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में प्रतिदिन शत-प्रतिशत घर-घर कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक परिवार से नियमित रूप से स्वच्छता शुल्क की वसूली की जाए तथा इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 13 लंबित कचरा...