पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री और हस्तांतरण पर लगे प्रतिबंध को हटाने की स्वीकृति मिलने से जमीन मालिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। निर्णय के अनुसार पूर्णिया समेत चयनित सभी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में भूमि के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण पर लगा प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा। इस फैसले के बाद जिले के उन मौजों में जमीन की रजिस्ट्री का रास्ता साफ होने की संभावना है, जहां टाउनशिप परियोजना के मद्देनजर खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई थी। प्रतिबंध हटने से जमीन मालिकों को अपनी जमीन बेचने, खरीदने और नियमानुसार हस्तांतरण कराने में सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur Ne...