पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए हाइट बैरियर स्थापित किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य घनी आबादी, अंडरपास या संवेदनशील मार्गों पर भारी वाहनों की अनधिकृत 'नो-एंट्री' सुनिश्चित करना है, ताकि हादसों को रोका जा सके। हाइट बैरियर की ऊंचाई तय की जाती है, ताकि कार और छोटे वाहन निकल सकें, लेकिन ट्रक-बस जैसे भारी वाहन टकराकर रुक जाएं। इसके तहत मजबूत स्टील या धातु के पाइप को तय ऊंचाई पर लगाया जाता है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को महानंदा सभागार में बैठक की गई। जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम जिला अंतर्गत चिन्हित ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन पथों एवं पुल-पुलियों पर विशेष अभियान के तहत हाइट बैरियर स्थापित करने का निर्देश दिया गया। 'आपके अपने अखबार हिन...