Purnia News: गोवर्धन पूजा पर गायों की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
पूर्णिया, नवम्बर 9 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को गोवर्धन पूजा का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं, गोवर्धन पूजा के अवसर पर गायों को स्नान कराया गया और उनके पैर धोए गए। इसके बाद गायों को नई रस्सी एवं मुखाड़ी पहनाकर माथे पर तिलक लगाया गया। लोगों ने गायों की पूजा-अर्चना कर उन्हें चुमाया और उनका आशीर्वाद लिया। महिलाओं एवं पुरुषों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: विधि-विधान से की गई गोवर्धन पूजा गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.