Purnia News: गोलीकांड में संलिप्त दो आरोपी कट्टा के साथ गिरफ्तार
पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर थाना पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान के तहत गोलीकांड में शामिल दो आरोपियों को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। बायसी एसडीपीओ जितेंद्र पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि थाना क्षेत्र के कैरिया निवासी गेंदू विश्वास को गोली मारकर घायल करने के मामले में अनुसंधान के दौरान दो आरोपियों की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र निवासी मो# सोहराब और अमौर थाना क्षेत्र के दलमालपुर निवासी आलमगीर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से एक कट्टा बरामद किया गया है। इस संबंध में अमौर थाना कांड संख्या 487/26 दर्ज किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और अग्रतर अनुसंधान जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.