Purnia News: गोकुलपुर में नौ दिवसीय ध्यान साधना शिविर का हुआ समापन
पूर्णिया, सितम्बर 15 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। प्रखंड के गोकुलपुर पंचायत स्थित गोकुलपुर गांव के महर्षि मेंहीं संतमत सत्संग मंदिर में संत विपिन बाबा के सानिध्य में आयोजित नौ दिवसीय ध्यान साधना शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह के दौरान संत विपिन बाबा ने श्रद्धालुओं को सत्संग और साधना के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सत्संग में आने से व्यक्ति को सत्य की राह पर चलने का मार्ग मिलता है। इससे मनुष्य का जीवन सफल और सुदृढ़ होता है। उन्होंने कहा कि यदि हम सच्चे सतगुरु के वचनों का पालन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलते हैं तो निश्चित रूप से मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। नौ दिवसीय कार्यक्रम के दौरान ध्यान साधना, भजन और सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें अररिया से स्वामी दिनेश बाबा एवं युवा संन्यासी बुद्धदेव बाबा, सुपौल से महेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.