Purnia News: गैस सिलेंडर में आग लगने से चार घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान
पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा थाना क्षेत्र के लोकाही चकला गांव में गैस सिलेंडर से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे चार परिवारों के घर जलकर राख हो गए। घटना में घरों में रखा नकद, अनाज, कपड़ा समेत अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम लीला देवी अपने घर के रसोईघर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस रिसाव होने से सिलेंडर में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों और परिजनों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग की चपेट में आने से लीला देवी के अलावा पड़ोसी सोना देवी, रूबी कुमारी और सुगो कुमारी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.