पूर्णिया, जुलाई 4 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर गैर-जमानती वारंट के आधार पर मंजर, कयूम, कासिम, अबू समां उर्फ सोमाय एवं कासिम को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: अलग-अलग मामले में पांच व्यक्ति गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि न्यायालय के लंबित गैर-जमानती वारंटों के निष्पादन के लिए...