पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भट्टा बाजार, खुश्कीबाग हाट, मधुबनी हाट तथा बिहार टाकीज मोड़ के पास आधुनिक मल्टीप्लेक्स बनाने का पूर्णिया नगर निगम प्रशासन का निर्णय सराहनीय, प्रशंसनीय एवं काबिले-तारीफ है लेकिन गुलाबबाग एरिया को उपेक्षित रखना आपत्तिजनक, आश्चर्यजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। यह कहना है सामाजिक कार्यकर्ता विजय श्रीवास्तव का। उन्होंने कहा कि भट्टा बाजार, खुश्कीबाग हाट, मधुबनी हाट और गुलाबबाग में आधुनिक मल्टीप्लेक्स बनाने के लिए पूर्णिया नगर निगम प्रशासन, जिला प्रशासन, प्रमंडलीय प्रशासन, बिहार सरकार का नगर विकास विभाग और मुख्यमंत्री को विगत कई वर्षों से पत्र लिखकर अनुरोध किया जाता रहा है। शहरवासियों के लिए निश्चित रूप से खुश होने का अवसर है, परंतु पूर्णिया नगर निगम प्रशासन को गुलाबबाग में भी आधुन...