Purnia News: गुरु पंडित बीरेन्द्र घोष की श्रद्धांजलि समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
पूर्णिया, अगस्त 10 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलाभवन संगीत विभाग के गुरु स्व. पंडित बीरेन्द्र घोष की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलाभवन प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. डी. राम, साहित्य विभाग की संयोजिका डॉ. निरुपमा राय, प्रबंध समिति के सदस्य संजय कुमार सिंह, माधव सिंह एवं जयवर्द्धन सिंह, नाट्य विभाग के संयोजक विश्वजीत कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं कला भवन परिवार के सदस्यों ने गुरु पंडित बीरेन्द्र घोष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके कला एवं संगीत के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। यह भी पढ़ें- Pur...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.